Lata Mangeshkar

O Mere Dil Ke Chain

1992 m.
Tekstas

Dainos žodžiai

ये शाम...
सम्पूर्ण कलाकार थे किशोर दा
मैं उन्हें भारत का Denny K कहती हूँ
क्या नहीं थे वो?
Producer, director, writer, composer
Actor और singer
हर रंग के गाने को वो बड़ी आसानी से
और बहुत खूबी से गाते थे
उनके आते ही studio का सारा माहौल मुस्कुरा उठता था
गाना चाहे संजीदा हो या खुशी का
किशोर दा की शरारतें और लतीफ़ें बराबर चलते रहते थे
मैं उनका चेहरा देख कर ही समझ जाती थी
कि वो मुझे हँसाने की कोशिश करने वाले हैं
और पहले से ही कह देती थी, हाँ, किशोर दा, पहले गाना, फिर हँसना
वाक़ई उनके साथ गाने में बड़ा मज़ा आता था
ओ, मेरे दिल के चैन
ओ, मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को, दुआ कीजिए
ओ, मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को, दुआ कीजिए
अपना ही साया देख के तुम
जान-ए-जहाँ, शर्मा गए
अभी तो ये पहली मंज़िल है
तुम तो अभी से घबरा गए
मेरा क्या होगा, सोचो तो ज़रा
हाय, ऐसे ना आहें भरा कीजिए
ओ, मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को, दुआ कीजिए
यूँ तो अकेला भी अक्सर
गिर के सँभल सकता हूँ मैं
तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा
दुनिया बदल सकता हूँ मैं
माँगा है तुम्हें दुनिया के लिए
अब ख़ुद ही, सनम, फ़ैसला कीजिए
ओ, मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को, दुआ कीजिए
ओ, मेरे दिल के चैन...
ओ, मेरे...
Pastebėjai teksto klaidą?